Poonch Firing : LoC बॉर्डर पर गश्त कर रहे जवान की बंदूक से चली गोली, हुआ घायल...

Indian Army : कल रात पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे एक जवान की बंदूक से अचानक गोली चल गई. गोली उनके पैर में लगी. जिसके बाद, घायल सैनिक जमीन पर गिर गये.

Poonch Firing : LoC बॉर्डर पर गश्त कर रहे जवान की बंदूक से चली गोली, हुआ घायल...
Stop

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास अचानक गोली चलने से एक जवान घायल हो गया. जिसे बाद, घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया. 

दरअसल, बीती रात कृष्णा घाटी इलाके में गश्त कर रहे सेना का जवान आकस्मिक गोलीबारी में घायल हो गया. 

वहीं, सूत्रों के मुताबिक कल रात पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे एक जवान की बंदूक से अचानक गोली चल गई. गोली उनके पैर में लगी. जिसके बाद, घायल सैनिक जमीन पर गिर गये. 

सूत्रों ने बताया कि यह पूरा मामला LoC बॉर्डर पर कृष्णा घाटी सेक्टर का है. जहां से घायल जवान को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में ले जाया गया. 

बता दें कि घायल को कमांड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
 

Latest news

Powered by Tomorrow.io