PM Modi: पुलवामा में हुआ पीएम की मन की बात के 109वें एपिसोड का प्रसारण

भारतीय जनता पार्टी ने आज दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी मुख्यालय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन के बात 109वें एपिसोड को सुना.

PM Modi: पुलवामा में हुआ पीएम की मन की बात के 109वें एपिसोड का प्रसारण
Stop

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पार्टी मुख्यालय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन के बात 109वें एपिसोड को सुना. क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी उस कार्यक्रम को उत्सुकता से सुनकर प्रधान मंत्री के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाया. आपको बता दें कि  प्रधान मंत्री रेडियो कार्यक्रम मन के बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हैं. 


भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता कार्यक्रम के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राज मोहम्मद वानी सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. भाजपा निर्वाचन क्षेत्र पुलवामा के अध्यक्ष राज मोहम्मद वानी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद घाटी में स्थिति पूरी तरह से बदल गई है उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सभी ब्लॉकों, पंचायत हल्कों में आयोजित किया गया था और मुख्य कार्यक्रम भाजपा पार्टी मुख्यालय पुलवामा में आयोजित किया गया था जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पीएम मोदी के मन के बात 109वें एपिसोड को उत्सुकता से सुना. उन्होंने कहा कि मन के बात कार्यक्रम का घाटी के लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

भाजपा कर रही लोगों का कल्याण 
  पुलवामा के  निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष,राज मोहम्मद   ने कहा कि भाजपा लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.  उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और संबंधित अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार कर रही है.

Latest news

Powered by Tomorrow.io