एल जी मनोज सिन्हा के हरी झण्डी दिखाने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

एल जी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को जाने वाले पहले जत्थे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बाबा के जयघोष के साथ कूच करते देखा गया। पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से कश्मीर के लिए रवाना होने से पहले एल जी से मिला जहां पर विधिवत पूजा पाठ करने के बाद बस को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ये पहला जत्था जल्द ही बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर लेगा।

एल जी मनोज सिन्हा के हरी झण्डी दिखाने के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना
Stop

अमरनाथ यात्रा 2023 : जम्मू कश्मीर के एल जी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को जाने वाले पहले जत्थे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बाबा के जयघोष के साथ कूच करते देखा गया। पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से कश्मीर के लिए रवाना होने से पहले एल जी से मिला जहां पर विधिवत पूजा पाठ करने के बाद बस को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ये पहला जत्था जल्द ही बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर लेगा। 


पहले जत्थे के देर शाम तक कश्मीर में यात्रा के बेस कैम्प बालटाल  और पहलगाम के नुनवन पहुंचने की उम्मीद है। एक जुलाई को दोनों बेस कैम्पों से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया जाएगा और यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। इस बार भी श्रद्धालुओं को जम्मू में जत्थे में शामिल हुए बिना सीधे कश्मीर की तरफ यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। 62 दिन की यह यात्रा 31 अगस्त को संपन्न हो जायेगी।

 

  1.     वाहनों के काफिले के आगे-पीछे और साथ कड़ा सुरक्षा घेरा होगा
  2.   देर शाम तक यात्री निवास में करीब तीन हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे
  3.   श्रद्धालुओं के आने से शिवमय हुआ माहौल, हर तरफ श्रद्धा व उल्लास
  4.   उपराज्यपाल ने यात्री निवास का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया
  5.   शनिवार सुबह बालटाल और नुनवन से पवित्र गुफा रवाना होंगे श्रद्धालु

जम्मू से तड़के करीब साढ़े चार बजे रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के काफिले में सबसे आगे सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी भी शामिल है। जत्थे के साथ और उनके पीछे भी सुरक्षाकर्मियों के वाहन रवाना हुए। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों के गुजरने के दौरान हाईवे आम यात्रियों के लिए बंद रहेगा। वहीं, देशभर से श्रद्धालुओं का जम्मू पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिन श्रद्धालुओं को पहले जत्थे में रवाना होना था, उन्हें भगवती नगर स्थित यात्री निवास में प्रवेश दिया गया था।


यात्री निवास में देर शाम तक करीब तीन हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के आने से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। यात्री निवास व आसपास के इलाके में हर तरफ भोलेनाथ की महिमा का गुणगान हो रहा है। यात्री निवास के भीतर व बाहर श्रद्धालुओं के लिए कई लंगर लगाए गए थे, जहां शाम को श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा, आस्था व उत्साह के साथ भगवान शिव की आरती में हिस्सा लिया। देर शाम को एल जी मनोज सिन्हा ने भी यात्री निवास का दौरा कर हर तरह की सुविधाओं का जायजा लिया। 


बालटाल और नुनवन भी बना शिव नगरी
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दोनों बेस कैम्पों बालटाल और नुनवन भी शिव की नगरी में बदल चुके हैं। जिला इंतेजामिया अमला और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी व कर्मी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हैं और व्यवस्था में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। पेजयल से लेकर बिजली और ठहरने के इन्तेजाम को देखा जा रहा है। लंगर सेवा भी शुरू कर दी गई है। बेस कैम्प से लेकर यात्रा मार्ग और पवित्र गुफा तक सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जम्मू से प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु इन्हीं दोनों बेस कैम्पों से अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

Latest news

Powered by Tomorrow.io