President visited Vaishno devi: राष्ट्रपति ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, स्काईवॉक को किया शुरू...
President Draupadi Murmu Inougrated Skywalk: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने गुरुवार को जम्मू में मौजूद माता वैष्णों के दर्शन किए. इसके बाद उन्होंने स्काईवॉक का भी उद्घाटन किया.
Latest Photos
![President visited Vaishno devi: राष्ट्रपति ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, स्काईवॉक को किया शुरू...](https://cdn.kesartv.com/sites/default/files/styles/half/public/2023/10/12/847-kesar-site-2023-10-12t202010596.png)
![Stop](https://english.cdn.zeenews.com/static/public/sound_off.png)
President in J&K: जम्मू कश्मीर में अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन कर माथा टेका. इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति के जम्मू पहुंचने पर जम्मू नगर निगम के मेयर राजिंदर शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
President Droupadi Murmu visited the holy Mata Vaishno Devi Shrine and inaugurated Skywalk and remodeled Parvati Bhavan to facilitate the journey of pilgrims. pic.twitter.com/TyQpOKtia5
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 12, 2023
स्काईवॉक का किया उद्घाटन
आपको बता दें कि गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए माता वैष्णों भवन तक की दूरी तय की. इसके बाद उन्होंने श्राइन बोर्ड द्वारा तैयार किए गए अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाई ओवर का भी उद्घाटन किया. बाद में उपराज्यपाल और राष्ट्रपति ने मां वैष्णों के दर्शन किए.