कश्मीर का सबसे बेहतरीन अखरोट उगाने वाला मनीगाम, अखरोट के लिए है मशहूर 

Written By Rishikesh Pathak Last Updated: May 22, 2023, 07:28 PM IST

अंनतनाग:  कश्मीर की रिवायत के अलावा यहां पैदा होने वाला हर प्रोडक्ट अपनी ही तरह की एक अलग पहचान रखाता है । अखरोट सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर में ही उगाया जाता है। यहां पर हर किस्म का अखरोट आपको आसानी से मिल सकता है लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर अनंतनाग के मनीगाम का है जहां पर बेहतरीन उच्च गुणवत्ता के अखरोट पैदा होते है। यहां का अखरोट के मशहूर होने का अन्दाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मकामी बाशिन्दों के अलावा बाहर से आने वाला हर कोई इस गांव को वॉलनट विलेज के नाम से जाना जाता है।  

अनंतनाग जिले से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर है मनीगाम। गांव का हर घर अखरोट के काम को करता है। अखरोट की फसल जब तैयार होती है तो उसकी पैदावार के काम गांव का हर घर व्यस्त हो जाता है। सभी को काम मिल जाता है और यहां के बाशिन्दें अपनी दैनिक कमाई के लिए  अखरोट की फसल पर ज्यादा निर्भर रहता है। 


रशीद के अनुसार, अखरोट की पैदावार को सहेजना एक मेहनत वाला काम होता है। जहां एक तरफ अखरोट के दाम उतने सही नहीं मिल पा रहे थे वहीं लेबर की कीमत भी बढ़ती जा रही थी। 2015 तक हम तीन हजार रूपये श्रम देते थे पर अब 1400 रूपये देते हैं। गांव का हर व्यक्ति इस काम को करता है। ये काफी मेहनत वाला काम है। 


मनीगाम की आाबदी का 80 प्रतिशत हिस्सा अखरोट के काम करता है। अखरोट को पेड़ों से उतारना जितनी चुनौतीपूर्ण होता है उतना ही मेहनत वाला प्रयास लगता है इसको सूखाने और पैक करने में, लेकिन इस काम को गांव का हर आदमी अपनी जिम्मेदारी के तौर पर करता है। क्योंकि दो जून की रोटी का सहारा ये अखरोट का काम ही है। 

कई बार ऐसा भी होता है जब अखरोट को पेड़ से उतारने में लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है और कई हादसों में लोगों की मौत भी हो जाती है। ये काम रिस्क वाला है लेकिन मनिगाम के बाशिन्दों के लिए ये रोजगार और उनकी आर्थिक तंगी को दूर करने का एकमात्र साधन है। 


कश्मीर के अखरोट की बात करें तो इसका स्वाद पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। अखरोट सेहत के लिए काफी लाभकारी भी होता है। 

अखरोट खाने के फायदें--- 

अखरोट न ही केवल शरीर और दिमाग को तंदरुस्त बनाता है बल्कि इसे खाने से मेमोरी भी शार्प होती है। यह एक ऐसा तत्व है जो कि सेहत मे बेस्ट माना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जैसे कि प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड आदि। यह सभी तत्व दिमाग को तेज़ करने में मददगार साबित होते है। इसलिए इनका सेवन हर रोज़ सुबह-शाम करना चाहिए। 

पोषक तत्वों से भरपूर है 

अगर आप हर सुबह खली पेट भीगी अखरोट खाते हैं तो यह न केवल आपको शरीर से जुडी तंदरुस्ती देता है बल्कि मौजूदा विटामिन्स और र्मिनेरल्स की क्षमता को भी पूरा करता है। अखरोट खाने से शरीर के सभी मौजूदा तत्व आसानी से मिल जाते हैं।  

 

कब्ज ठीक करने में सहायक 

आप रात में एक मुट्ठी अखरोट भिगो के रख दें और सुबह इसका सेवन खली पेट करे। इससे न केवल आपकी कब्ज़ ठीक होगी बल्कि आपको जरूरी और फायदेमंद तत्व जैसे की फाइबर भी प्राप्त होग।  फाइबर हमारे भोजन को पचाने में मददगार साबित होता है।  इससे मल नरम बनता है तथा मल त्यागने में आसानी होती है।  

 

नींद अच्छी आती है 

आज की पीढ़ी काम के भारी बोझ के कारण तनाव के साथ अत्यधिक विकसित है। तनाव, चिंता ,और अवसाद — तीनो ही हमारी नींद को केंद्रित करते हैं। काम के तनाव के कारण लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते है। अखरोट और बाकी के ड्राई फ्रूट्स खाने से तनाव दूर होता है और साथ ही नींद अच्छी हो जाती है।  

 

इम्युनिटी को बढ़ाता है 

खली पेट अखरोट खाने से शरीर रोग मुक्त रहता है। दरअसल, खली पेट अखरोट खाने से हमारा शरीर अखरोट में मौजूद मिनरल्स और जरुरी पोषक तत्वों को अच्छे से ग्रहण कर पाता है। इससे हमारे शरीर की बिमारियों से लड़ने की क्षमता अर्थात इम्युनिटी बढ़ती है और याद्दाश भी तेज़ रहती है।  

 

यह हृदय स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल करता है 

ह्रदय का स्वास्थ “अखरोट खाने के फायदे मे से एक है। अखरोट मे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं। यह तत्व दिल की अच्छी देखभाल करते हैं। स्वस्थ हृदय का अर्थ है खराब कोलेस्ट्रॉल का निम्न स्तर, अच्छे कोलेस्ट्रॉल का अच्छा स्तर और स्वस्थ वसा से है। गुड कोलेस्ट्रॉल दिल को जोड़ने वाली नसों यानी आर्टरीज़ को मजबूत रखता है , और शरीर को दिल से जुडी बीमारियों से दूर रखता है।  अखरोट का सेवन स्ट्रोक और हार्ट अटैक जेसी बीमारियों से आपको बचाये रखता है।