Mehabooa Mufti : PDP ने किया अपना मेनिफेस्टो जारी, महबूबा मुफ्ती ने जनता से किए ये वादे !

Written By Vipul Pal Last Updated: Aug 24, 2024, 04:12 PM IST

Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद घाटी के सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. ऐसे में, चुनाव को लेकर सभी बड़ी सियासी पार्टियां अपने अपने मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं. 

 

 

इसी कड़ी में, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. महबूबा मुफ्ती ने PDP हेडक्वार्टर से पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया है. 

बता दें कि PDP के मेनिफेस्टों के ये वादे काफी अहम हैं - 

1. चिनाब वैली में टूरिज़्म को बढ़ाएंगे 
2. ट्राइबल्स के लिए स्कूल और हॉस्टल्स बनाए जाएंगे 
3. पीडीपी देगी जम्मू कश्मीर को नया विज़न 
4. पीडीपी सद्र जारी कर रही है मेनिफेस्टो
5. जम्मू कश्मीर में नौजवानों को देंगे रोज़गार के मौक़े 
6. पेंडिंग इलेक्ट्रिक सिटी बिल का निमटारा 
8. बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली 
9. बाहर से आने वाले सेब पर 100% ड्यूटी लगेगी 
10. बेवा पेंशन की रक़म होगी दुगनी 
11. मोहर्रम के लिए होगा खुसूसी बजट 
12. ट्राइबल्स के लिए स्कूल और हॉस्टल्स बनाए जाएंगे 
13. चिनाब वैली में टूरिज़्म को बढ़ाएंगे