President in J&K: जम्मू कश्मीर में अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन कर माथा टेका. इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति के जम्मू पहुंचने पर जम्मू नगर निगम के मेयर राजिंदर शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
स्काईवॉक का किया उद्घाटन
आपको बता दें कि गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए माता वैष्णों भवन तक की दूरी तय की. इसके बाद उन्होंने श्राइन बोर्ड द्वारा तैयार किए गए अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाई ओवर का भी उद्घाटन किया. बाद में उपराज्यपाल और राष्ट्रपति ने मां वैष्णों के दर्शन किए.