Srinagar Avalanche : श्रीनगर-लेह हाइव पर भारी हिमस्खलन; वीडियो बनाने वाला चपेट में

Written By Shivani Saxena Last Updated: Feb 08, 2024, 06:27 PM IST

श्रीनगर Avalanche : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हिमस्खलन का भयानक नज़ारा देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक ये हिमस्खलन श्रीनगर-लेह नेशनल हाइवे पर साराबल गांदरबल में हुआ. हालांकि इस हिमस्खलन में किसी तरह के जानी नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नही आई है लेकिन सोशल मीडिया पर इस भारी हिमस्खलन का नज़ारा देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है. 

सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हिमस्खलन जोजिला सुरंग से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. यहां तक की इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद करने वाला शख्स भी इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गया. दूसरी तरफ, अगर हम इस हिमस्खलन की बात करें, तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है. ये नज़ारा काफी सारे लोगों को मनमोहक लग रहा है. क्योंकि इस हिमस्खलन को देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे पहाड़ से सफेद धुआं निकल रहा हो. 

आपको बता दें कि जेके डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने अब से कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के 8 ज़िलों में हिमस्खलन की संभावना जताई थी.  उनमें बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल,  कुपवाड़ा, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन शामिल है. पिछले सप्ताह ही लोगों को हिमस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.